BJP ने किया सीएम ऑफिस का घेराव…कई बड़े नेताओं ने दी गिरफ्तारिया

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम ऑफिस सचिवालय को घेरने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रास्ता रोक दिया और वाटर कैनन की मदद से भाजपा के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। भाजापा चुनावों से पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना जोर दिखाने में लगी हुई है।

इस प्रदर्शन के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड समेत कई नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। वहीं प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, सांसद सुमेधानंद, किरोड़ी लाल मीणा सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

वहीं सचिवालय घेराव से पहले प्रदेश बीजेपी कार्यालय के बाहर एक सभा का आयोजन किया गया। यहां नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा की गहलोत सरकार के ताबूत में ये प्रदर्शन आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। वहीं, राजस्थान की जनता सीएम अशोक गहलोत के दोनों पैरों में बंधी पट्टियां खोलने का काम करेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786