विकास पर्व में सौगातों का दौर जारी…मंदसौर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रम अधिक से अधिक हों। विकास पर्व के कामों का संदेश ठीक ढंग से जनता तक पहुँचे।

नए काम भी स्वीकृत हो रहे हैं, उनकी सूची तैयार कर विकास पर्व में जोड़ें। आज मंदसौर ज़िले और आगर मालवा के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज। आगर में बैजनाथ महादेव मंदिर विकास के लिए स्वीकृत 18.90 करोड़ के होने वाले कार्यों का करेंगे भूमि पूजन। एक हजार करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

जनसभा को संबोधित करेंगे

सीएम शिवराज आयोजित महिला माह सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। पिपलियामंडी में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। करोड़ों के विकास कार्यों की सौग़ात देंगे सीएम शिवराज। 876 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल्हारगढ़ दाब युक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।

परियोजना से 126 ग्रामों को सिंचाई के लिए चंबल नदी का पानी मिलेगा। गरोठ में 418 करोड़ 23 लाख की गरोठ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना लोकार्पण करेंगे। इससे 21 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। वल्लभ भाई पटेल, ज्योतिबा फुले और राजा टोडरमल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786