एडिशनल जज दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थाई जज

रायपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की ओर से न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवम विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गई है। न्यायमूर्ति दीपक तिवारी की नियुक्ति 8 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गई थी।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786