जीवन भर में सिर्फ 100 सिगरेट पीने से भी बढ़ता है स्वास्थ्य का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

नई दिल्ली

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान के बारे में सभी को पता है। लेकिन अब इसके बारे में एक नई रिसर्च सामने आई है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि पूरे जीवन में सिर्फ 100 सिगरेट पीने से भी दिल की बीमारी और समय से पहले मौत का खतरा काफी बढ़ सकता है। अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में स्थित जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च की है।
रिसर्च में क्या हुआ खुलासा?

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 20 सालों तक 3 लाख से ज़्यादा वयस्कों की आदतों ओर रिसर्च की। उन्होंने पाया कि हर दिन सिर्फ दो सिगरेट पीने वाले पुरुषों और महिलाओं में मौत का खतरा 60% तक बढ़ जाता है। वहीं इन लोगों में दिल की बीमारी का खतरा भी 50% ज़्यादा होता है। सिगरेट पीने से स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

रिसर्च में यह भी सामने आया कि सिर्फ सिगरेट कम कर देने से खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता। जो लोग स्मोकिंग छोड़ चुके हैं, उनमें भी 20 साल बाद तक दिल की बीमारी का खतरा बना रहता है।

स्मोकिंग छोड़ने का मिलता है फायदा

स्मोकिंग छोड़ने का फायदा तुरंत मिलता है। पहले 10 साल में सबसे ज़्यादा फायदा होता है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि लोगों को स्मोकिंग कम करने के बजाय इसे पूरी तरह छोड़ने की सलाह दी जानी चाहिए। दिन में एक सिगरेट से भी दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786