5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट

रायगढ़। जिले में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां ग्राम रेंगालपाली स्थित वर्थ ऑफ वेस्ट कान्सेट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर कंपनी अंदर गार्ड रूम में तोड़फोड़ करने वाले 5 युवकों को बलवा के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मार्ग में सीमेंट खंभा लगा दिया गया था जिसे पंचायत द्वारा निकलवाया गया। कुछ गांव के कुछ लड़के एक राय होकर पुनः मार्ग में सीमेंट खंभा लगा रहे थे जिसे सिक्योरिटी गार्ड ने मना किया तो गार्ड से मारपीट किये फिर कंपनी में घुसकर गार्ड रूम में भी तोड़फोड़ किये।

रिपोर्टकर्ता अग्नि कुमार सीथा के लिखित आवेदन पर पुसौर पुलिस ने आरोपियों पर बलवा का अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसके 5 आरोपी- विराट सिदार 24 साल, मनोज चौहान 28 साल, अरुण चौहान 22 साल, अरुण सिदार 19 साल और विक्रांत सिदार 19 साल सभी निवासी ग्राम रेंगलपाली थाना पुसौर को आज गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की पाइप की जब्ती की गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786