राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP…अब अरुणचल प्रदेश पर केजरीवाल की नज़र

अन्ना आंदोलन के गर्भ से निकली आम आदमी पार्टी ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब की सत्ता में आने के कुछ ही समय बाद AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया था। आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने अब अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की इच्छा जाहिर की है।अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं

आपको बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। AAP के राज्य इकाई महासचिव टोको निकम ने बताया हैं कि, पार्टी सभी विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर अगले साल चुनाव रण में ताल ठाकेगीं। उन्होंने आगे यह भी बताया हैं कि, सरकार बन जाने के बाद प्रदेश के लोगों को मुफ्त पानी, बिजली, 10 लाख रुपए तक की मेडिकल सुविधा और विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाएगी।राज्य में सरकार बनती ही APUAPA को निरस्त किया जाएगा- आप

आम आदमी पार्टी ने वादा किया कि, सत्ता में आने पर विवादास्पद अरुणाचल प्रदेश गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (APUAPA) 2014 और अरुणाचल प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1978 को रद्द कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि, APUAPA को निरस्त करने की मांग अरुणाचल प्रदेश की कई संगठनों द्वारा उठाई जाती रही है, ऐसे में AAP इसको मुद्दा बनाकर चुनाव में सफलता अर्जित करने की तैयारी कर रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786