सरकार का बड़ा ऐलान, अब इस काम के लिए नहीं होगी आपको आधार की जरूरत

आधार कार्ड देश के लोगों को लिए एक बड़ा ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। इसके बिना आपके कई काम अटक सकते है। ऐसे में आधार अहम डॉक्युमेंट है। आधार कार्ड पहचान, निवास प्रमाण, बैंक अकाउंट खोलने आदी में काम आता है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है और किस तरह के कामों के लिए आधार की जरूरत नहीं होगी ये भी बताया है।

जानते है इसके बारे में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस देश में जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट्स को अपडेट रखने का काम करता है। ऐसे में अबतक आपको जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय आधार कार्ड की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब आपको जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र

रजिस्ट्रेशन के समय इसे दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार पहले बिना आधार कार्ड के बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं होते थे, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस ने देश में जन्म और मृत्यु के समय आधार वेरिफिकेशन को मंजूरी दे दी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन कराते समय आधार अनिवार्य नहीं होगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786