एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, 25 लोगों की जलकर मौत, कई घायल

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बुलढाना में भयंकर हादसा हो गया है. एक बस में आग लगने से 25 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह बस एक शादी सामारोह में शामिल होने जा रही थी। बारिश के कारण बस फिसल गई.

जिसके कारण बस का डीजल टैंक फट गया और भीषण आग लग गई. इस हादसे में मौके पर ही 25 लोगों की जलकर मौत हो गई. जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हैं. बताया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग पर अब तक का यह सबसे बड़ा हादसा है. ये सड़क हादसा बुलढाना के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ.

यहां बस में 30 यात्री सवार थे. घायलों को बुलढाना सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. ये घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786