CM Gehlot हुए चोटिल : पैर फिसलने से दोनों पैर का अंगूठा हुआ फ्रेक्चर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को अपने आवास पर चोटिल हो गए। उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद मुख्यमंत्री अपने आवास पर लौट गए। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत का शाम उनके आवास पर अचानक पैर मुड़ गया। जिससे वे चोटिल हो गए। उनके एक पैर के अंगूठे में नुकीली वस्तु से चोट लगी। जिससे अंगूठे का नाखून टूट गया था।

एक अंगूठे में हुआ हल्का फ्रेक्चर

शाम 6.50 बजे उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां उनके दोनों पैरों के एक्सरे किए गए। जिसमें एक पैर के अंगूठे मे हल्का फ्रेक्चर होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्लास्टर बांधा गया। दूसरे पैर के अंगूठे में नुकीली वस्तु से चोट लगी है। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री गहलोत करीब सवा घंटे बाद इमरजेंसी से ही उपचार करवाकर वापस अपने आवास लौट गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा समेत कई मंत्री अधिकारी भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

इलाज के बाद सीएम ने रात 8.43 बजे ट्वीट कर बताया कि गुरुवार को एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठों में चोट आई है। गहलोत ने लिखा कि एसएमएस अस्पताल में प्रारम्भिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं। फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786