राज्यपाल कटारिया ने लिया लुधियाना महिला जेल का निरीक्षण

पंजाब
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना की महिला जेल का दौरा किया। उन्होंने महिला कैदियों की समस्याओं को भी सुना। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने महिला जेल में कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने जेल में भोजन, चिकित्सा सुविधा, कानूनी सहायता क्लिनिक, पीसीओ, पुस्तकालय, बैरक, फैक्टरी और अन्य व्यावसायिक इकाइयों सहित मुख्य सुविधाओं का स्वयं निरीक्षण किया।

राज्यपाल कटारिया ने लुधियाना की महिला जेल की महिला कैदियों से बातचीत की और उनसे जेल अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन और उनकी अदालतों में लंबित मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कटारिया ने जेल के कैदियों को बताया कि जो कैदी अपने मामलों की पैरवी के लिए स्वयं वकील नहीं रख सकते, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लुधियाना से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। राज्यपाल ने महिला जेल में महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें पढ़ने की सामग्री, ज्योमेट्री बॉक्स इत्यादि भेंट किये । इस अवसर पर आईजी पंजाब जेल आर के अरोड़ा और महिला जेल की अधीक्षक रवनीत कौर भी मौजूद थीं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786