बिलासपुर / छत्तीसगढ़ में लगातार तेज रफ़्तार के चलते दुर्घनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। तोरवा थाना का मामला।
मिली जानकारी के अनुसार, तोरवा चौक हुए दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तोरवा पुलिस थाना को सूचना दी. जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
वहां खड़े लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई. उन्होंने बताया कि घटनी वाली जगह पर अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं लेकिन जिम्मेदारों और बिलासपुर यातायात विभाग के द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं किया जाता है. इस वजह से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है.









