रत्नेश सदा लेंगे मंत्री पद की शपथ…नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार आज

बिहार सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होगा। सोनवर्षा से तीन बार विधायक रहें रत्नेश सदा मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन सचिवालय ने उन्हें निमंत्रण पत्र भेज दिया है।
मनोनीत मंत्री रत्नेश सदा जब राजभवन पहुंचेंगे तो उनके साथ उनकी मां के अलावा उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी साथ होंगे। रत्नेश सदा के लिए यह काफी अहम पल होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद होंगे।संतोष सुमन ने दिया था इस्तीफा

हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के नेता और पूर्व मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे डॉ.संतोष सुमन के त्याग पत्र देने के बाद यह मौका आया है। पार्टी को जदयू में विलय के आरोप लगाने के साथ ही डॉ.संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से बाहर का रास्ता अपनाया है।

सीएम नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को सरकार से बाहर जाने के बाद मांझी समुदाय में अपनी पैठ बरकरार रखने को लेकर जदयू विधायक रत्नेश सदा को कैबिनेट में शामिल कराया जा रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि रत्नेश सदा को अनुसूचित जाति एवं जन-जाति कल्याण मंत्री विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जायेंगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786