प्रियंका गांधी को BJP ने बताया “चुनावी हिंदू”

इस वर्ष के अंत में एमपी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। यही कारण है कि, MP को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी बिसात बिछाना शुरू भी कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची। यहां पहुंचते ही वो BJP के निशाने पर आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू करार दे डाला है। यही नहीं इससे जुड़ा एक वीडियो भी बीजेपी ने साझा किया है।

MP कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुट चुकी है। इसी के चलते वह सोमवार को एमपी के जबलपुर पहुंच गई है। आपको बता दें कि, यहां उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत नर्मदा पूजा के साथ की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह ही नर्मदा घाट पहुंची और यहां उन्होंने पूर्जा अर्चना के साथ आरती भी करती हुई दिखाई दी है।

बीजेपी ने प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू बताया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का ये हिंदू वाला अवतार भारतीय जनता पार्टी को रास नहीं आया और उन्होंने इसको लेकर प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोल दिया है। सत्ताधारी दल बीजेपी ने तंज कसते हुए प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू करार दे डाला है। हालांकि इसकी वजह भी बीजेपी ने साफ की। ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान को दी जाती है।

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786