सीएम बेरोजगारी भत्ता कार्यक्रम में बोले, मुझे खुशी तब होगी जब आपके हाथ में रोजगार होगा…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि का अंतरण किया है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस राशि को अंतरित किया गया, बेरोजगारी भत्ता के इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के युवा मुख्यमंत्री निवास में पहुंचे।

आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ते के 1 लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों को ऑनलाइन राशि भेजी, जिसके तहत 32 करोड़ 38 लाख की राशि बेरजगार युवाओं को अंतरित की गई।

सीएम बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 1701 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 33 विभिन्न संस्थाओं में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते की अब तक कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है।विभिन्न विभागों में लगातार वैकेंसी आ रही हैं।

आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ में रोजगार होगा। सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं,

इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें। सीएम ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786