कवासी लखमा – बस्तर में RSS का राज नहीं चलेगा

 रायपुर /  छतीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने आरएसएस और बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे को लेकर तंज कसा है उन्होंने कहा कि बस्तर में आरएसएस (RSS) का राज नहीं चलेगा लखमा ने कहा हमने बस्तर में 1 सीट से 12 सीटें बनाई हैहमारे बस्तर में एक भी सीट कोई दूसरी पार्टी नहीं जीत सकती है वहीं बस्तर में होने वाले संभागीय सम्मेलन को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि हमारे बस्तर में 2 तारीख को कार्यक्रम किया जाना है बस्तर में हुए विकासकार्यों की समीक्षा की जानी है प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम दिग्गज नेता जुटेंगे

लोग बीजेपी नेताओं से पूछेंगे 15 लाख कहां है- लखमा

मंत्री लखमा ने कहा कि इस प्रदेश के छतीसगढ़ी नेता भूपेश बघेल बन चुके हैं आदिवसी, किसानों, मजदूरों के दिल में भूपेश बस चुके हैं उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ विरोधी पार्टी है उन्होंने कहा कि पूरे देश में GST और महंगाई की मार है जिसे लोग देख रहे हैं, उसका जवाब देंगे इस देश में विकास नहीं किया गया, सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया है

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत- लखमा

मंत्री लखमा ने कहा कि देश के लोग अब जाग चुके हैं सभी पढ़े लिखें हैं छत्तीसगढ़, कर्नाटक, राजस्थान के साथ पूरे देश में कांग्रेस फिर से आ रही है 2024 के चुनाव में बहुमत के साथ राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786