BSF का एक जवान घायल…सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

कांकेर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित जिले कांकेर जिले से एक बड़ी सामने आई है।  सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ बड़गांव के नजदीक जंगलों में हुई। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बड़गांव के मेंड्रा कैंप BSF178 BN से जवानों का एक दल सर्चिंग के लिए निकला था।

मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया

इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों को खुदपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग निकले। वहीं इस मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है। वहीं BSF और जिला पुलिस जवान मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से सर्चिंग में जुट गए हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786