Aaj ka Panchang : आज रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.11 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.04 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.18 बजे से 6.13 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.18 बजे से 6.13 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.01 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.39 बजे से 2.34 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.17 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.25 बजे से 7.08 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 9.00 बजे से 10.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.05 बजे से 3.47 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.11 बजे से रात्रि 9.47 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.05 बजे से रात्रि 10.04 बजे तक द्विपुष्कर योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.34 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 5.44 बजे से 7.24 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।









