6 बैरक टूटे, 11 जवान घायल…तेज आंधी ने CRPF कैंप में मचाई तबाही

जगदलपुर : केशलूर के आगे स्थित सेड़वा 241 बस्तरिया बटालियन सीआरपीएफ कैम्प में 6 बैरक टूटे. जिसमें 11 जवान घायल हुए है. घायल जवानों का कैम्प के यूनिट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जब ये हादसा हुआ उस वक्त कैम्प में कुल 120 जवान तैनात थे. जिनमें से 11 जवान को चोटें आई हैं. बाकी और भी जवानों को सामान्य चोट लगीं है।

बता दें कि शुक्रवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम के बदलने के बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। बारिश के बाद से जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत अन्य जगहों पर मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786