आदेश जारी : रिटायर्ड IAS एमके राउत बने रेडक्रॉस सोसाइटी के CEO सह महासचिव

रायपुर : प्रदेश के रिटायर्ड IAS और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत को रेडक्रॉस सोसाइटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव भारतीय रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के सचिव अमृत खलखो ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. राज्य के पूर्व सीनियर आईएएस राउत का पिछले साल नवंबर महीने में मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल समाप्त हुआ था. इसके बाद उन्हें रेडक्रॉस सोसाइटी के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.बता दें कि राज्यपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष होते हैं. राउत उनके अधीन सोसाइटी की गतिविधियों का संचालन करेंगे. राउत के अधीन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष व सचिव काम करेंगे. पहली बार इस पद का गठन किया गया है

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786