एक महिला ने शाहरुख खान को मुंबई आते ही जड़ा था जोरदार थप्पड़, जानिए क्या था किस्सा

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। सालों पहले शाहरुख खान भी लाखों सपने लेकर नयी दिल्ली से मुंबई आए थे। शाहरुख खान अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और करोड़ों फैन्स की बदौलत उन्हें किंग खान का खिताब मिला है। शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख एक पब्लिक इवेंट में एक किस्सा बताएं थे कि मुंबई जाते समय कैसे एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मारा था।

बता दें ये किस्सा तब का है जब शाहरुख स्टार नहीं थे, उन्हें कोई नहीं जानता था। शाहरुख खान इंडस्ट्री में बाहरी शख्स थे, उन्होंने काफी स्ट्रगल के बाद सफलता हासिल की। एक इवेंट में शाहरुख से पूछा गया कि आप पहली बार मुंबई प्लेन से आए थे या फिर ट्रेन से। इसके जवाब में शाहरुख ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। शाहरुख ने कहा कि वो जब पहली बार दिल्ली से मुंबई ट्रेन से आ रहे थे तो उन्होंने अपनी सीट रिजर्व कराई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मुंबई में आने के बाद हर ट्रेन लोकल ट्रेन बन जाती है।

मुंबई में आते ही ट्रेन में लोगों की भीड़ आने लगी और एक महिला और उनके साथ उनका परिवार बैठने के पूछा लेकिन इसपर शाहरुख खान ने आपत्ति जताई और कहा कि ये सीट मेरी है, मैंने इसके लिए पैसे दिए। शाहरुख ने महिला को लेकर कहा था कि आप महिला हैं इसलिए सीट पर बैठ जाओ लेकिन आपके साथ वालों को न बैठाओ। इस बात पर महिला गुस्सा हो गई और शाहरुख को थप्पड़ जड़ दिया। शाहरुख खान चार साल बाद फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे, ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बता दें शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान, डंकी, हे राम रीमेक, राहुल ढोलकिया, ऑपरेशन खुखरी में भी नजर आएंगे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786