डॉक्टरों के उड़े होश , 14 दिन के बच्चे के पेट में मिले तीन भ्रूण

उत्तरप्रदेश। वाराणसी में 14 दिन के बच्चे के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 3 भ्रूण निकाले है। बीएचयू (BHU) के सात डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे के ऑपरेशन तीनों भ्रूण को बाहर निकाला। बच्चे का जन्म के समय वजन 3.3 किलोग्राम था, लेकिन ऑपरेशन के बाद अब उसका वजन 2.8 किलोग्राम हो गया है।

जानकारी के अनुसार मऊ जिले के रहने वाले दंपती अपने 10 दिन के बच्चे को लेकर बीएचयू आए थे। इस बच्चे को सूजन और सांस लेने में परेशानी थी। बच्चे का जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो उसके पेट में भ्रूण का पता चला। उसके बाद सीटी स्कैन भी की गई। तीन दिन ट्रीटमेंट के बाद सोमवार को सर सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन किया। इस दौरान निकाले गए भ्रूण अलग अलग अवस्था में पाए गए। डॉक्टरों ने कहा कि ये बीमारी बहुत ही असाधारण है। 5 लाख लोगों में 1 बच्चे में ऐसी समस्या देखी जाती है। बच्चे के पेट मे भ्रूण उसकी मां की प्रेग्नेंसी के दौरान ही आ जाता है, जो कि विकसित नहीं होता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786