हुआ बड़ा खुलासा : आकांक्षा दुबे की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

नई दिल्ली।  बीते रविवार सामने आए भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने वाराणसी में वाराणसी में होटल के एक कमरे में फांसी लगा ली थी। इस मामले में सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई थी। वहीं, एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। चलिए आपको बताते हैं क्या आया है ऐसा एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में…

akanksha dubey

एक्ट्रेस की मौत मामले में पुलिस अलग-अलग एंगलों से जांच कर रही है। एक तरफ जहां पुलिस मामले को आत्महत्या वाले नजरिए से देख रही है। तो वहीं, दूसरी ओर दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। अब एक्ट्रेस की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक, एक्ट्रेस की मौत लटकने की वजह से ही हुई है। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर जानकारी दी है।

akanksha Dubey

एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने लगाए हैं ये आरोप

अभिनेत्री आकांक्षा की मां मधु दुबे ने आरोप लगाए हैं उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। मधु दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की मौत का आरोप लगाया है। मधु दुबे का कहना है कि इनके द्वारा आकांशा को पहले भी मार डालने की धमकी दी थी।

पुलिस कर रही है समर सिंह और संजय सिंह की तलाश

एक्ट्रेस की मां मधु दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस इस मामले में फरार गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि समर सिंह का इस मामले से कनेक्शन हो सकता है। समर सिंह और अकांशा रिलेशनशिप में थे। दोनों वाराणसी के एक मकान में साथ में ही रहा करते थे। अब एक्ट्रेस के निधन के बाद पुलिस का मानना है कि शायद दोनों के बीच विवाद हुआ हो और समर सिंह ने एक्ट्रेस से ब्रेकअप कर लिया हो। यही वजह थी कि एक्ट्रेस तनाव में आई और उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस दोनों को पकड़ने में लगी हुई है। अब देखना होगा कि कब ये दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786