मुंशी पेट्रोल पंप से लाखों रुपए लेकर हुए फरार , पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से पैसों को लेकर फरार हुए मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पेट्रोल पंप में पैसों का हिसाब-किताब का काम देखता था। 9 फरवरी को पेट्रोल पंप में जमा हुए पैसों को देखकर वह लालच में आ गया और उसे लेकर वह फरार हो गया। आरोपी ने गबन किए कुछ पैसों को जुए खेलने में लगा दिया।

जानकारी के अनुसार जोधा गांव के पास अजय फिलिंग स्टेशन नाम का पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप के कर्मचारी वजीर सिंह ने 13 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई की पेट्रोल पंप में पैसों का हिसाब किताब करने वाले मुंशी विजय सिंह(48) पैसे लेकर फरार हो गया है। आरोपी मूलतः हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है।

वजीर सिंह ने बताया की पेट्रोल पंप में 5 लाख रुपये इकट्ठा हो जाने के बाद उसे बैंक में जमा कर दिया जाता है। 9 फरवरी को आरोपी पेट्रोल पंप से 6 लाख 8 हजार रुपये लेकर शाम को निकला। उसने कहा कि वो पैसे बैंक में जमा कर देगा। लेकिन वो उस दिन लौटा ही नहीं। उसके अगले दिन उसका फोन बंद बताने लगा। जब उसके घर जाकर तलाश की गई तो वो फरार हो गया था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

शिकायत के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि गबन किए हुए पैसे लेकर वह हरियाणा भाग गया था। वहां करीब 55 हजार रुपयों को उसने जुए खेलने में लगा दिए। जिसमें वो हार गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के पास से 50 हजार रुपये जब्त किए हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786