रातभर निकलती रही लाशे : बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत

रामनवमी के त्योहार पर मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर के अंदर बावड़ी की छत धंस जाने से अब तक 35 लोगों के मौत की सूचना है। बताया जा रहा है की जैसे जैसे राहत और बचाव कार्य बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

पिछले करीब 20 घंटे से यह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इधर घटना के बाद  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दे दिए है। इसके अलावा राज्य और केंद्र सरकारों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार हादसा इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ है। जहां लोग रामनवमी के मौके पर कन्या पूजन के लिए आए हुए थे।

जानकारी के अनुसार मंदिर में राम जन्मोत्सव को लेकर हवन चल रहा था। इसी दौरान जब लोग पूर्ण आहुति के लिए अपनी जगह पर खड़े हुए तो बड़ा हादसा हो गया। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दर्जनों की संख्या में लोग करीब 50 फुट गहरी वाबड़ी में जा गिरे। बताया जा रहा है की बावड़ी में पानी भरा था। बाद में पता चला कि लोग जिसे जमीन मान रहे थे, वह एक बावड़ी की छत थी। मंदिर प्रशासन ने एक पुरानी बावड़ी को भरे बिना ही उसके ऊपर लिंटर डालकर उसे करीब 20 साल पहले ही ढक दिया था।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786