CM केजरीवाल आज करेंगे बैठक : दिल्ली में कोरोना के 295 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 12% से ज्यादा

Delhi Corona Update: राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 295 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिव रेट बढ़कर 12.48 फीसदी हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 932 हो गई है। हालांकि नए केस बुधवार (29 मार्च) के मुकाबले कम हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 300 नए मामले दर्ज किए गए और पॉजिटिविटी रेट 13.89 फीसदी रहा. बुधवार को जहां दो लोगों की कोरोना से मौत हुई, वहीं गुरुवार को इस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई.

एक दिन में हुए 2363 टेस्ट- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2363 टेस्ट हुए हैं. एक ओर जहां कोरोना के 295 नए मामले सामने आए, वहीं दूसरी ओर 169 लोग स्वस्थ हुए। दिल्ली में आज कोरोना से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में अभी 575 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 62 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

सीएम केजरीवाल शुक्रवार को करेंगे बैठक – इससे पहले गुरुवार (30 मार्च) को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि दिल्ली सरकार राज्य में कोरोना की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर शुक्रवार को बैठक बुलाई है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अस्पताल में मरीजों की दर काफी कम है.

स्वास्थ्य मंत्री की लोगों से अपील सौरभ भारद्वाज ने लोगों से कोरोना को लेकर सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा, “हमने स्थिति का जायजा लिया है और अस्पतालों को सलाह दी है कि जिन लोगों में लक्षण दिख रहे हैं, उनकी कोविड जांच कराएं।” इसके अलावा हमने अस्पताल आने वाले लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786