6 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास,परिजनों ने आरोपी पर कराया मुकदमा दर्ज

फरीदपुर बरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने टॉफी खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया घटना की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी तब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।

 

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची गुरुवार की शाम समय लगभग 6:00 बजे अपने घर से बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी तभी उसके गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंच गया और बच्चों को भगा दिया और बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

 

शाम समय लगभग 9:00 बजे जब बच्ची का पिता मजदूरी कर घर वापस आया तो उसकी पत्नी व मां ने बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी दी तब बच्ची के पिता ने बच्ची से पूछा तो उसने सारी घटना अपने पिता को बता दी तभी परिजन रात्रि में ही फरीदपुर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786