छत्तीसगढ़ में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी मिला संक्रमित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। महिला को इलाज बीते 10 दिनों से शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला का 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

जानकारी के अनुसार व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी। जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। 16 मार्च को एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जांच में उसका ऑक्सीजन लेवल 40 पाया गया। वहीं लक्षण से उसके कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया।

17 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। महिला को गंभीर हालत में वेंटिलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था। 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा गया। वहीं उसका बेटा भी संक्रमित हो चुका है। उसका इलाज आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786