ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने 4 साल के मासूम को मारी टक्कर, मौके पर मौत

 

बलरामपुर। जिले में सड़क हादसे में चार साल के मासूम की मौत हो गई है। मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह रोड क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में हुआ है।

नावाडीह निवासी सुमन यादव का चार साल का बेटा विवेक यादव रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार आई और उसे टक्कर मार दिया। इससे बच्चा सिर के बल जमीन पर गिरा और उसके सिर से काफी खून बह गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कार सवारों का पीछा करके उन्हें घटनास्थल से 60 किलोमीटर दूर से पकड़ा गया है। कार सवार झारखंड के गढ़वा से सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम जा रहे थेl कार में 4 से 5 लोग सवार थे। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया हैl

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786