इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे से लटकती मिली लाश

दुर्ग। भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। स्टूडेंट की पहचान रोहित देवांगन (21 साल) के रूप में हुई है। वो नारायणपुर जिले का रहने वाला था और दुर्ग में किराए से रहकर बीटेक चौथे सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था।

मोहन नगर थाना को रविवार को सूचना मिली कि सिंधिया नगर सड़क नंबर 3 निवासी उबैद अहमद खान के यहां किराए से रहने वाले रोहित देवांगन ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में पंचनामा किया और शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी। छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजन, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786