मौसम विभाग : इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार , छग में छाएंगे बादल

छत्‍तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व से नमी युक्त हवा बंगाल की खाड़ी से आ रही है। इसका प्रभाव अगले चार दिन गुरुवार 16 मार्च से सोमवार 20 मार्च तक बना रहेगा। इसके प्रभाव से गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और हल्की वर्षा होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में भी गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्च्मिी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी ईरान के ऊपर है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस

रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस रायगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786