3 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को गांभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया है। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कच्चे चौकी क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन और दादी के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। उसके माता-पिता अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए हर रात चले जाते थे। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी राजेश कुमार हिडको (24 वर्ष) अंदर घुस आया और बरामदे में सो रही 3 साल की बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया।

आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। बुधवार तड़के 4 बजे जब दादी की नींद खुली और उसने पोती को सोया हुआ नहीं देखा, तो वो घबरा गई। उसने तत्काल इस बात की खबर अपने बेटे-बहू को दी। परिवार ने तुरंत बच्ची के लापता होने की सूचना कच्चे चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस परिवार के साथ मिलकर बच्ची को तलाश करने लगी। तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा कि बच्ची को पीड़ित परिवार का पड़ोसी अपने साथ लेकर आ रहा है। बच्ची पूरी तरह से लहूलुहान थी।

पुलिस ने तुरंत आरोपी पड़ोसी राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के अंदरूनी अंगों समेत हर अंग में गंभीर घाव के निशान हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786