इस एक्टर का 71 साल की उम्र में निधन

मुंबई। मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दूरदर्शन के फेमस शो ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर समीर खाखर का निधन हो गया। 71 साल के समीर खाखर को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के बोरीवली स्थित एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मल्टिपल ऑर्गन फैल्योर होने के बाद उन्होंने सुबह 4:30 बजे दम तोड़ दिया।

समीर खाखर ने नुक्कड़ के अलावा सर्कस, मनोरंजन, श्रीमान श्रीमति, अदालत में काम किया था। वे हंसी तो फंसी, पटेल की पंजाबी शादी, पुष्पक, दिलवाले, राजा बाबू, परिंदा और शहंशाह जैसी मूवीज में दिखे। हिंदी शोज और फिल्मों के अलावा गुजराती थियटर में उनका अहम योगदान था। समीर ने साल 1996 में भारत छोड़ दिया था और अमेरिका जाकर रहने लगे। बताया जाता है कि समीर अमेरिका जाकर एक्टिंग से अलग जावा कोडर के रूप में नौकरी कर ली थी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786