लापता सिकदार परिवार अपने ही फार्म हाउस में मिला, कार जलने के बाद से थे गायब

कांकेर। चारामा क्षेत्र से लापता पखांजूर के सिकदार परिवार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। समीरन सिकदार, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे पखांजूर स्थित पीवी-42 में अपने ही फार्म हाउस से मिले हैं। फिलहाल समीरन सिकदार और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

गौरतलब है कि बीते 1 मार्च की रात से समीरन, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे रायपुर से लौटने के दौरान उनकी कार में आग लगने के बाद से लापता थे। पहले सभी के जलने की आशंका जताई गई थी, लेकिन फोरेंसिक टीम ने इससे इनकार कर दिया था। जिसके बाद धमतरी के एक होटल में परिवार के रुकने के पुख्ता सबूत पुलिस मिले थे। राजधानी के एक फोटो स्टूडियो में परिवार का अंतिम लोकेशन मिला था।

इसके बाद से फैमिली का कुछ पता नहीं चल सका था। अब आखिरकार कांकेर पुलिस ने चारों को सकुशल बरामद कर लिया है। समीरन सिकदार, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे पखांजूर स्थित पीवी-42 में अपने ही फार्म हाउस से मिले हैं। यह बात साफ है कि सभी खुद से ही छिप रहे थे।

इस मामले में कांकेर के अलावा धमतरी पुलिस भी जांच कर रही थी। जिले के अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। फिर भी परिवार का कोई सुराग नहीं मिला सका था। अब परिवार को पुलिस ने ढूंढ निकाला है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786