मुख्यमंत्री बघेल से शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर रायपुर के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में 63 वाँ वर्सी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश की ओर से आशीर्वाद स्वरूपा भेंट किया गया।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लगभग 300 तीर्थयात्रियों के शामिल होने की संभावना
शदाणी दरबार के प्रवक्ता नन्दलाल साहितिया ने बताया की 14 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लगभग 300 तीर्थयात्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर दरबार के सचिव उदयलाल एवं श्री विशिष्ट चावला मौजूद थे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786