BREAKING : BJP में हो सकते है शामिल!पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस से इस्तीफा

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। यहां प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी (Former CM Kiran Kumar Reddy) ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, पिछले कुछ समय से कांग्रेस में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके इस खत के माध्यम से उनका कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार किया जाए। लेकिन इस पत्र में उन्होंने किसी भी कारण का जिक्र नहीं किया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786