कवर्धा में भाजी तोड़ने गई दो महिलाएं आई आकाशीय बिजली की चपेट में, मौके पर ही मौत

कवर्धा। कवर्धा से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां भाजी तोड़ने गई दो महिलाओं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और महिलाओं के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतका एक ही परिवार की बताई जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के रुखमीदादर का है। यहां एक ही परिवार की दो महिलाएं भाजी तोड़ने के लिए बलिनदादर में पहाड़ी के नीचे गई हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बिजली कड़कने लगी। कुछ ही देर के बाद बिजली गिरी और दोनों महिला उसकी चपेट में आ गई। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों मृतकाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के घर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786