छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश बाढ़ में हो रही तब्दील,मौसम विभाग ने 6 जिलों में जारी किया फ्लैश फ्लड का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आगामी 3 घंटों और फिर 6 से 7 जुलाई तक विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की चेतावनी दी है। इन जिलों में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। खासकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अगले 3 दिनों तक एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है, जिससे कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 24°C से 27°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने विशेषकर राहगीरों और दोपहिया चालकों से सतर्क रहने की अपील की है।

पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गतिविधियां प्रदेश में सक्रिय रही। सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान अंबिकापुर में 29.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786