Kanker: कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर; कई के मारे जाने की खबर,हथियार भी बरामद

कांकेर। कांकेर में पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। जिसका शव बरामद किया गया। वहीं मौके से दो हथियार भी बरामद हुए है। कुछ माओवादी के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई जा रही है। माओवादी की छोटी टुकड़ी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

कांकेर पुलिस ने जानकरी दी है कि थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को माओवादियों की उपस्थित की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर DRG और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी

सर्चिंग के दौरान आज सुबह ग्राम आमाटोला-कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद हुआ है। घटना स्थल पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786