छत्तीसगढ़ को मिलेगी फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी की सौगात, अमित शाह 22-23 जून को करेंगे भूमिपूजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) की स्थापना होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को अपने प्रवास के दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वह ट्रांजिट कैंपस का उद्घाटन भी करेंगे, जहां इस शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि NSFU के लिए नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है और लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। स्थायी भवन के निर्माण से पहले ही शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी।

 

गृह मंत्री अमित शाह इस दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे, हालांकि बैठकों का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। इसके अलावा वे शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों से मुलाकात करेंगे और बस्तर में तैनात जवानों से भी संवाद करेंगे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786