धमतरी: आरोपी के थाने से फरार होने पर महिला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, SP ने की कड़ी कार्रवाई

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चाकूबाजी के आरोपी के थाने से फरार होने की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने लापरवाही बरतने पर अर्जुनी थाना की महिला सब इंस्पेक्टर सरिता मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें रक्षित केंद्र धमतरी में संबद्ध किया गया है।

थाने से भाग निकला आरोपी, मचा हड़कंप

घटना 16 जून की रात की है, जब चाकूबाजी के मामले में संदेही अंकूर अग्रवाल को अर्जुनी थाने लाया गया था। उसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी सूरज सिंह परिहार ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

ASP की जांच में सामने आई लापरवाही

जांच की जिम्मेदारी एएसपी को सौंपी गई थी। जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि रात्रि ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती। इसी आधार पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 24 घंटे के भीतर सस्पेंड कर दिया।

पुलिस महकमे को दिया सख्त संदेश

इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही या कर्तव्यहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786