दुर्ग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित लकड़ी मिलने पर गौरव सॉ मिल सील

दुर्ग : जामुल नगर पालिका क्षेत्र में स्थित गौरव सॉ मिल पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिल को सील कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब मिल परिसर में प्रतिबंधित लकड़ियों की बड़ी खेप पाई गई। दुर्ग वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) धनेश साहू के नेतृत्व में टीम ने छापेमार कार्रवाई की और मौके पर ही संपूर्ण सॉ मिल को सील कर दिया।

24 घंटे की निगरानी के बाद मारा छापा

एसडीओ धनेश साहू ने जानकारी दी कि मिल में बाहर से प्रतिबंधित लकड़ियों को लाकर जमा किया जा रहा था। टीम ने इस पर पूरे एक दिन और रात भर निगरानी रखी और पुष्टि होने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे के दौरान सभी लकड़ियों की नंबरिंग कर उन्हें जब्त किया गया।

मिल मालिक ने नहीं दिया कोई जवाब

कार्रवाई के दौरान गौरव सॉ मिल के मालिक से जब जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। इससे विभाग की आशंका और भी मजबूत हो गई कि यह गतिविधि पूरी तरह से अवैध थी।

वर्षों से जारी है अवैध कटाई

ज्ञात हो कि खरीफ फसल के बाद हर साल दुर्ग जिले में अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी की कटाई और तस्करी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वन विभाग की सख्त चेतावनी के बावजूद, अवैध लकड़ी कारोबार लगातार जारी है।

वन विभाग की सख्ती से हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य लकड़ी व्यापारियों और मिल संचालकों में हड़कंप है। वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बहरहाल, गौरव सॉ मिल में दबिश देकर की गई यह कार्रवाई वन विभाग के सतर्कता और प्रतिबद्धता का संकेत है कि वन संपदा की अवैध कटाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786