CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ी मानसून की रफ़्तार, राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बढ़ेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समय से पहले मानसून की एंट्री के बाद भी गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। अब तो बस्तर क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां ठहर गई हैं और प्रदेश के अन्य हिस्सों में अब एक बार फिर से तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

बता दें कि हफ्तेभर से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल, मानसून को आगे पुश करने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट (CG Weather Update) जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है।

अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की स्थिति की बात करें शुक्रवार को बस्तर में 10 MM, महासमुंद में 20 MM, जशपुर में 10 MM, और कोरिया में 10 MM बारिश हुई है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4°C रहा।

कमजोर पड़ी मानसूनी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में बदलाव हुआ है, जिससे अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। उन्होंने बताया कि ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव फिलहाल उत्तरी कर्नाटक, मराठवाड़ा और तेलंगाना क्षेत्रों पर बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां धीमी हो गई हैं।

मौसम विभाग (CG Weather Update) के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अगले 4–5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी के साथ तापमान बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?