राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान श्री राजीव लोचन एवं कुलेश्वर महादेव के किए दर्शन,प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय जिला प्रवास के दौरान दूसरे दिन आज सुबह भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर, लोमश ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने श्री राजीवलोचन भगवान और कुलेश्वर महादेव का दर्शन कर महानदी के तट पर स्थित लोमश ऋषि आश्रम का अवलोकन करते हुए परिसर का जायजा लिया।

तत्पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने नगर पंचायत राजिम कार्यालय परिसर में पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत कदंब के पौधे का रोपण किया। साथ ही कार्यालय परिसर में मौजूद नागरिकगणों से मुलाकात भी की। राज्यपाल श्री डेका ने नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता दीदियों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा। साथ ही नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उनकी प्रशंसा की। इस दौरान राज्यपाल को भगवान राजीव लोचन की चित्र भेंट की गई। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर बी एस उईके, एसपी श्री निखिल राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ जी आर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित आमजन मौजूद रहे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786