रिश्वतखोरी में IRS अधिकारी अमित कुमार सिंगल गिरफ्तार, 25 लाख रुपये की डील में CBI ने बिछाया ट्रैप

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। 2007 बैच के अधिकारी अमित कुमार सिंगल को 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और दिलाने के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया गया। इस मामले में एक निजी व्यक्ति हर्ष कोटक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर अधिकारी की ओर से रिश्वत की रकम ले रहा था।

क्या है पूरा मामला?

CBI को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि IRS अधिकारी अमित कुमार सिंगल ने एक कारोबारी से 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया कि यदि रकम नहीं दी गई तो संबंधित कारोबारी पर कानूनी कार्रवाई, जुर्माना और उत्पीड़न किया जाएगा।

इस शिकायत के बाद CBI ने एक ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया और मोहाली स्थित अधिकारी के आवास पर हर्ष कोटक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, कई जगह छापे

CBI ने IRS अधिकारी सिंगल को नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। इसके बाद CBI टीम ने दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

CBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए लिखा, “CBI ने 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में वरिष्ठ IRS अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।”

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786