Dipika Kakkar Cancer: दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लिवर कैंसर, सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें दीपिका कक्कड़ का नाम जरूर शामिल होता है। बीते कई दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है कि वह लिवर कैंसर का शिकार हो गई हैं।
स्टेज 2 पर उनकी कंडीशन बनी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वालों को मायूसी हाथ लगी है और वह ससुराल सिमर का शो की अदाकारा की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

सेलेब्स और कैंसर का नाता काफी पुराना है। ये खतरनाक बीमारी सितारों की जिंदगी में काल साये की तरह आती है और इस बार निशाना दीपिका कक्कड़ बनी हैं। दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिवर कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है-

जैसा की आप सब लोग जानते हैं कि बीता समय हमारे लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। पेट के ऊपरी भाग में काफी दर्द बना हुआ था, जिसको लेकर हॉस्पिटल के चक्कर लग रहे थे। जांच के बाद पता लगा कि एक टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर मेरे लिवर में बन गया है, जो दूसरी स्टेज के कैंसर का लक्षण है।

सच बताऊं तो ये मेरे और मेरी फैमिली के लिए एक मुश्किल वक्त है। लेकिन मैं निराश और हताश नहीं हूं, खुद को पॉजिटिव रखा है ताकि मैं इस गंभीर बीमारी से जीत हासिल कर चुकी हैं। मुझे और मेरे परिवार को आपकी दुआओं की जरूरत है। ईश्वर पर भरोसा है कि मैं इससे बाहर निकलूंगी।
इस तरह से दीपिका कक्कड़ ने लिवर कैंसर से पीड़ित होने को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उनके इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स और फैंस उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। 2018-2019 के इस सीजन उन्होंने घर के अंदर शानदार खेल दिखाया। जिसके दम पर बिग बॉस सीजन 12 के विनर का ताज उनके सिर सजा। बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका ने फराह खान के सेलिब्रेटी मास्टर सेफ शो में भी भाग लिया था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने वह शो बीच में छोड़ दिया था।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786