नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: दो दोस्तों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. गौरेला थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में गौरेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, पढ़ाई के सिलसिले में गौरेला आई छात्रा को स्थानीय युवक अंशुल सोनी ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा. इसकी जानकारी अंशुल के दोस्त अभिषेक को हुई तो उसने भी छात्रा के साथ बलात्कर किया.

इन सब से परेशान होकर छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन गौरेला थाना पहुंचे, जहां शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6 और बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 3(5), 351(3), 64 के तहत मामला दर्ज किया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक म चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. दुष्कर्म में शामिल आरोपी अंशुल सोनी और अभिषेक चक्रधारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786