बिलासपुर: गर्मी छुट्टी में बड़ी मम्मी के घर आए दो बच्चों की करंट लगने से मौत

बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। गर्मी छुट्टियों में अपने बड़ी मम्मी के घर आए 14 वर्षीय गीतू जायसवाल और 13 वर्षीय राजू जायसवाल की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों बच्चे कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी थे और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बरतोरी आए थे। बताया गया कि गर्मी लगने पर बच्चों ने कूलर चालू किया, जिसके बाद वे करंट की चपेट में आ गए। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य मौजूद नहीं थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786