रायपुर में B.Ed प्रवेश परीक्षा में बड़ी लापरवाही: समय से पहले गेट बंद, कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित

रायपुर: 22 मई 2025, गुरुवार को प्रदेशभर में B.Ed और D.El.Ed प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। B.Ed की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक और D.El.Ed की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक रखी गई थी। लेकिन राजधानी रायपुर से परीक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही की खबर सामने आई है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि रायपुर स्थित मायाराम सुरजन स्कूल, जो B.Ed परीक्षा का केंद्र बनाया गया था, वहां समय से पहले गेट बंद कर दिया गया। इस कारण कई परीक्षार्थी केंद्र के बाहर ही रह गए और परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। नाराज अभ्यर्थियों ने कहा कि वे समय पर केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद होने से उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया।

फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थी इस घटना को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में हैं। मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786