शर्मनाक : राजधानी में 8 साल की बच्ची को 40 वर्षीय रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, मासूम ने रोते हुए सुनाई आपबीती, फिर जो हुआ….

रायपुर। राजधानी रायपुर से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 40 वर्षीय रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी रिश्तेदार ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कबीर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना दिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786