मुख्यमंत्री ने कृषक रोहित साहू की खेती को बताया प्रेरणा, कहा– लाभकारी फसलों की ओर बढ़ें किसान

रायपुर (बेमेतरा): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण के दौरान बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर का दौरा किया। यहां उन्होंने गांव के उन्नत किसान रोहित साहू के खेत का दौरा किया और उनकी केले और पपीते की खेती को प्रेरणादायक बताया।

श्री साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पिछले 9 वर्षों से केला और पपीता की खेती कर रहे हैं और इससे लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे 5 एकड़ में केला और 3.5 एकड़ में पपीता की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें केले से प्रति एकड़ डेढ़ लाख और पपीते से प्रति एकड़ एक लाख रुपये तक की आमदनी होती है। इतना ही नहीं, उनकी खेती से 15-20 ग्रामीणों को स्थायी रोजगार भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने रोहित साहू की मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए कहा, “धान के अतिरिक्त अन्य लाभकारी फसलों की ओर भी किसानों को बढ़ना चाहिए। छत्तीसगढ़ की उर्वर भूमि में कई तरह की फसलें सफलतापूर्वक उगाई जा सकती हैं।”

उन्होंने कहा कि रोहित साहू जैसे किसान छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए एक मिसाल हैं और राज्य सरकार ऐसे नवाचारी किसानों को हर संभव सहयोग देगी।

Recent Post

कर्मचारी का इस्तीफा नामंजूर करना बंधुआ मजदूरी के समान, HC ने आर्टिकल 23 का उल्लंघन बताया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इस्तीफा नामंजूर करना कानून के खिलाफ, बंधुआ मजदूरी की तरह माना HC ने कहा—कर्मचारी का इस्तीफा रोकना आर्टिकल 23 का उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी जैसा है व्यवहार

Live Cricket Update

You May Like This

कर्मचारी का इस्तीफा नामंजूर करना बंधुआ मजदूरी के समान, HC ने आर्टिकल 23 का उल्लंघन बताया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इस्तीफा नामंजूर करना कानून के खिलाफ, बंधुआ मजदूरी की तरह माना HC ने कहा—कर्मचारी का इस्तीफा रोकना आर्टिकल 23 का उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी जैसा है व्यवहार

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786